कवर्धादुर्ग

विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से हुआ महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा

विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से हुआ महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यो की समीक्षा

नरवा, गौठान, आंगनबाड़ी भवन मानव दिवस सृजन एवं मजदुरी भुगतान जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले में चल रहे निर्माण कार्यो कि समीक्षा विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। समीक्षा के दौरान शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि नरवा के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण में नरवा जीर्णेद्धार के स्वीकृत ऐसे कार्य जो आंशिक रूप से होना शेष है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। शासन द्वारा वर्तमान में जिले को नरवा के तहत दिये गये नये लक्ष्यों से संबंधित सभी नालों का डी.पी.आर. आगामी 7 दिवस के भीतर तैयार कर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। गौठान विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा गया कि जिले के सभी 468 ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण का कार्य किया जाना है। जिन ग्राम पंचायतों में गौठान स्वीकृती का कार्य शेष है उन गांवों में गौठान के स्वीकृति का प्रस्ताव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से चर्चा करते हुए जगह के चिन्हांकन के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। बैठक में 49 गैठनों कि स्वीकृति शेष होने कि बात कहते हुए संबंधित सीईओं जनपद पंचायत को स्वीकृति हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह विभिन्न चरणों में स्वीकृत गौठानों को समय सीमा में पूर्ण करने मैदानी अमलों को कहा गया तथा कहा गया कि सभी गौठानों में शासन द्वारा निर्धरित मूलभूत सुविधा जैसे, पशु शेड, वर्मी बेड, नाडेफ, शौचालय आदि को गुणवक्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य कि समीक्षा करते हुए मैदानी अमलों को कहा गया कि वर्ष 2018-19 में एक लंबित भवन को अप्रैल मध्य तक एवं 2019-20 के आंगनबाड़ी भवनों को माह अप्रैल के अंत तक पूर्ण किया जाए। इसी तरह खादय गोदाम एवं वनधन भवनों की समीक्षा ग्राम पंचायतवार की गई। वनधन के तहत बनने वाले भवन ग्राम बैजलपुर, कुई एवं कामठी का कार्य लम्बे समय से निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण नहीं करने के कारण उक्त कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से समिक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 मे हुए कार्यो पर सभी विभागीय अमलों को बधाई देते हुए कहा गया कि वार्षिक लक्ष्य 74.88 लाख मानव दिवस रोजगार के विरूद्ध 96.04 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया जो कि लक्ष्य को 128 प्रतिशत प्राप्ति है। सभी मैदानी अमलों को कहा गया कि चालू वित्तीय वर्ष में भी ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु सभी ग्राम पंचायतों में निरन्तर कार्य कराते रहें। प्रतिदिन नियोजित श्रमिकों के संबंध में कहा गया कि वर्तमान में जिले के अंदर 96,857 मजदूर नरेगा योजना में कार्यरत है तथा और अधिक मजदूरों को कार्य में नियोजित करते हुए रोजगार उपलब्ध करायेंगे। तथा लक्ष्य रखा गया कि वर्षा ऋतु के पूर्व जिले में सालाना लक्ष्य का 50 प्रतिशत मानव दिवस रोजगार का सृजन करने हेतु कार्यवाही किया जाए। समय पर मजदूरी भुगतान कराये जाने के लिए सभी सीईओं जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियें को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्यो का मूल्यांकन एवं सत्यापन निर्धारित समय अवधि में हो यह सुनिश्चित किया जाए। योजनांर्गत ऐसे कार्य जो गत् दो वर्ष पूर्व के लंबित है उन्हें अप्रेल मध्य तक पूर्ण करते हुए यथा स्थिति बंन्द किया जाए। विडियों कान्फ्रेस के माध्यम से योजना की समिक्षा के दौरान सभी जनपद पंचायत के सीईओं कार्यक्रम अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण यांत्रिक सेवा) एवं तकनिकी सहायक अपने-अपने जनपद पंचायतों में विडिया कान्फ्रेस के माध्यम से जुडे़ थें तथा सभी विभागीय अमलों को कहा गया कि किसी भी ग्राम पंचायत में कार्य स्वीकृत न हो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए सभी जगह पर्याप्त मात्रा में कार्य उपलब्ध हो एवं ग्रामीणों को समयबद्ध रोजगार के साथ मजदूरी भुगतान उपलब्ध कराया जाए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button