कवर्धा

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिला कांग्रेस ने जिलाधीश से की उचित निर्णय की मांग

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिला कांग्रेस ने जिलाधीश से की उचित निर्णय की मांग

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,:- जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने जिलाधीश महोदय जी से मिलकर कबीरधाम जिला में कोरोना संक्रमण की महामारी में हो रही वृद्धि को देखकर चिंता व्यक्त किया और कहा कि जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे लोगो में काफी दहशत फैला हुआ है आमजन परेशान हो रहे इसलिए, बढ़ते हुए कोरोना महमारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित और सही निर्णय लेने की मांग किया गया, जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी मांग पर जिलाधीश महोदय जी द्वारा कहा गया कि हमारे जिले में कोरोना संक्रमण दिन ब दिन लगातार बढ़ते जा रहे है इसलिए उचित निर्णय लेकर तत्काल दिशा निर्देश जारी कर दिया जाएगा बोला गया, जिला अध्यक्ष जी द्वारा ज्ञापन सौंपने के लिए साथ मे नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष श्री होरी साहू जी, बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष श्री पीताम्बर वर्मा जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री ईश्वर शरण वैष्णव जी, सचिव श्री टीकम शर्मा जी, श्री बिलाल खान जी श्री राधरश्याम साहू जे उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button