सोशल मिडिया पर अभद्र विडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया जेल।

सोशल मिडिया पर अभद्र विडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया जेल।
कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा कबीरधाम जिले के गाँव गाँव तक पहुंच कर साइबर अपराध, साइबर ठगों, से बचने के उपाय चौपाल लगाकर साझा किया जा रहा है, जिससे आम जन साइबर अपराधों से बच सकें, और स्वयं जागरूक होकर अपनी जान पहचान एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने के उपाय बता सकें इसी तारतम्य में सीसीपीडब्लूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टीप लाईन सोशल मिडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध मोबाईल धारक 9981810866 के धारक मोह. अहमद राजा अंसारी के द्वारा दिनांक 27.07.2020 को अपने फेसबुक ahmadraja@gmail.com में नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म करने का अभद्र विडियों अपलोड कर सोशल मिडिया में वायरल करने की प्रतिवेदन अति. पुलिस अधीक्षक अपराध जिला रायपुर से प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 227/2021 धारा 67 बी आईटीएक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा , अति पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा , उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या . ) महोदय श्री पी.आर.कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) महोदय श्री बी.आर मण्डावी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नैतृत्व में आरोपी मोह0 अहमद राजा अंसारी पिता गुलाम मुस्तफा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं 5 आदर्श नगर कवर्धा को आज दिनांक 27.03.2021 को गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम से सउनि . कौशल साहू , प्र.आर .297 चुम्मन साहू , आर .339 उपेन्द्र सिंह ठाकुर , आर .361 खेलन राम पाटले , आर .702 उमाशंकर साहू का योगदान रहा।




