चार साल से फरार स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

चार साल से फरार स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा व उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या . )श्री पी.आर. कुजूर, के मार्गदर्शन पर स्थायी वारंटी की लगातार पता तलाश किया जा रहा था , जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04.03.2021 को श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रट प्रथम श्रेणी कवर्धा के प्रकरण क्रमांक 1489/2016 व थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 418/2016 धारा 452,294,323,506 बी भा.द.वि के फरार आरोपी बलदेव उर्फ बलदाउ पिता रामप्रसाद कौशिक उम्र 20 साल साकिन धमकी थाना कवर्धा को लोहारा रोड बायपास के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरी. मुकेश सोम, प्र.आर .58 अभिषेक दुबे , आर .494 गज्जू राजपूत , आर .502 कुलेश्वर सिन्हा , आर .519 पवन राजपूत , सैनिक 80 अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है ।




