 अवैध धान परिवहन पर कुकदूर थाना व जिला खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही ।
 02 नग 12 चक्का ट्रक में 1220 बोरी धान जप्त।
 इलाहाबाद से बलौदा बाजार भाटापारा खपाने लाया जा रहा थाना धान

कवर्धा, कबीर क्रांति राज्य सरकार के आदेशानुसार सरहदी क्षेत्रों से हो रहे अवैध धान परिवहन की रोकथाम किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में श्री शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला के सरहदी क्षेत्रो में नाकाबंदी पांईट लगाया गया है। जिसके अंतर्गत दिनांक 26.12.2020 को थाना कुकदूर व जिला खाद्य विभाग कबीरधाम की संयुक्त टीम अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु पोलमी बेरियर के पास नाकाबंदी पांईट में 02 नग 12 चक्का ट्रक उत्तरप्रदेश राज्य पासिंग को रोका गया। ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में भरे धान की बोरियों को बलौदा बाजार भाटापारा में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। धान परिवहन के संबंध में चालक के पास कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति होना नहीं पाये जाने से ट्रक में भरे 1220 बोरी धान एवं परिवहन में उपयोग किये गये ट्रक को जप्त किया गया। संपूर्ण कार्यवाही श्री शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन एवं श्री अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री एन.के.बेंताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया के दिशा-निर्देश में थाना कुकदूर स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Spread the love

You missed