बालोद

बीच जंगल में छुपकर पूरे देश में फैला रखा था एटीएम का फ्रॉड बालोद पुलिस ने बीहड़ से निकाला आरोपियों को

बीच जंगल में छुपकर पूरे देश में फैला रखा था एटीएम का फ्रॉड बालोद पुलिस ने बीहड़ से निकाला आरोपियों को

अनीश राजपूत कबीर क्रांति

बालोद पुलिस द्वारा एटीएम फ्रॉड को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की गई है यह गिरोह एक कंपनी की तरह काम कर था और अलग-अलग भूमिका में सबका काम बडा होता था ऐसे बीहड़ में बैठकर पूरे देश में एटीएम की ठगी करने वाले आरोपियों को बालोद पुलिस द्वारा धर दबोचा गया है बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम कार्ड नवीनीकरण करने के नाम पर भोले भाले लोगों को इस अंतर्राष्ट्रीय बैंक द्वारा ठगी किया जाता था इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

वीओ – बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से इस गैंग द्वारा 5 लाख 47 हजार की ठगी का मामला सामने आया था ठगी के आरोपी है अपने आप को बैंक का कर्मचारी अधिकारी बताकर ठगी करते थे इसके साथ ही अन्य मामलों में भी पुलिस को भी सफलता हांथ लगी है इस गिरोह के सदस्य अन्य राज्यों से फर्जी सिम अधिक दामों में खरीद कर ठगी के लिए उपयोग करते थे ठगी में कॉल असीम कोलकाता से पेटीएम नंबर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश पंजाब का उपयोग करते थे।

आरोपियों के पास से पुलिस द्वारा 4 नग मोबाइल सेट 4 नक सिम कार्ड लाखों रुपए की लेनदेन वाली 3 नग बैंक पासबुक 6 नग एटीएम कार्ड 15 सो रुपए नगद बरामद किए गए हैं बालोद पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से 2 लाख 50000 रुपए प्रार्थी के खाते में पूर्व में ही वापस कराया गया था आरोपियों को पकड़ने के लिए बालोद पुलिस द्वारा टीम को जामताड़ा झारखंड रवाना किया गया था पुलिस द्वारा जामताड़ा में 9 से 10 दिन तक कैंप लगाकर ग्रामीण वेशभूषा में रहकर संदिग्धों पर निगरानी की गई।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बालोद पुलिस द्वारा मामले में अयूब अंसारी पिता रमजान अंसारी ग्राम बंदिनी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर एक टीम द्वारा लाया गया दूसरी टीम द्वारा वहां अन्य आरोपियों की पता तलाश की गई जहां शमशेर अंसारी पिता शाकिर अंसारी उम्र 20 साल पता ग्राम पनि थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा इसके साथ ही साजिद अंसारी पिता अयूब अंसारी उम्र 26 साल मोहम्मद यूसुफ अंसारी पिता यासीन मियां अंसारी पता हीरापुर थाना का कांड जिला जामताड़ा हारुन अंसारी पिता हिंदू अंसारी उम्र 27 वर्ष थाना का कांड जिला जामताड़ा झारखंड को गिरफ्तार किया गया है यह लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं परंतु आलीशान घरों में रहते हैं और महंगे शौक पूरा करते हैं।

इनकी रही भूमिका

पूरे देश में फैले इस एटीएम फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ने में बालोद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, डीएसपी दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण में एक दल का गठन किया गया था जिसमें थाना प्रभारी रोहित मलेकर सहायक उपनिरीक्षक पीआर साहू प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिए महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी आरक्षक पूर्ण देवांगन आरक्षक संदीप यादव आरक्षक विपिन गुप्ता आरक्षक आकाश सोनी आरक्षक सुमित पटेल आरक्षक शैलेंद्र सिंह महिला आरक्षक अनीता साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Spread the love

Related Articles

Back to top button