बजरंग दल ने दुष्कर्म के आरोपियों का जलाया पुतला, छग सहित देश के अन्य राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जताया विरोध, दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग

बजरंग दल ने दुष्कर्म के आरोपियों का जलाया पुतला, छग सहित देश के अन्य राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जताया विरोध, दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग
कवर्धा-* बजरंग दल ने छग सहित देश के विभिन्न राज्यों में बहन बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उक्त घटनाओं के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के वीर स्तंभ चौक में दुष्कर्म के आरोपियों का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव गुप्ता ने कहा कि छग सहित देश के विभिन्न राज्यों में बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। जो बेहद चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं से देश में आक्रोश का वातावरण निर्मित हुआ है। जिला सहसंयोजक शिशिर मिश्रा ने कहा कि देश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए। ऐसी घटनाओं का बजरंग दल पुरजोर विरोध करती है।
जिला गौरक्षा प्रमुख हर्षित चौबे ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं समाज को कलंकित करती है। दुष्कर्म के आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। बजरंग दल ऐसी घटनाओं को लेकर हर स्तर पर विरोध करेगी। इस दौरान राजा गुप्ता, प्रकाश साहू, रूपेश देवदास, चित्रेंद्र साहू, राहुल साहू, दीपक ठाकुर, शंकर जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।




