कवर्धा, 0कबीर क्ररांति कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत पंडरिया तहसील के ग्राम पाण्डातराई निवासी विराज को तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री संतु नट को एवं बोड़ला तहसील के ग्राम बांटीपथरा निवासी श्री शोभाराम का हाफ नदी में डूबने पर मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सुकलाल को, ग्राम बहनाखोदरा निवासी श्रीमती तीजन बाई को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त श्री जगत बैगा को, ग्राम सिंगपुर निवासी श्री बारेलाल को सर्प काटने से मृत्यु होने पर संयुक्त विपत्तिग्रस्त (मृतक के पत्नी) श्रीमती केजवारिन एवं श्रीमती दशरी को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। Spread the love Post navigation कवर्धा: कलेक्टर श्री शर्मा ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की पुनः अपील की कवर्धा : अनुसंधान दल ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति ”बैगा” समाज प्रमुखों की बैठक ली