कवर्धा

   ” फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

  कवर्धा,पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री बी. आर. मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिह के कुशल नेतृत्व में समंस / वारंट की अधिक से अधिक तामिली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् थाना कवर्धा के प्रकरण एवं माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 640/2018 धारा 138 परक्राम्य अधिनियम के फरार आरोपी कृष्णा गोड़ पिता भकलाराम गोड़ उम्र 44 साल साकिन गिधव भैंसमुड़ा के पास थाना साजा , जिला – बेमेतरा ( छ.ग ) के फरार स्थाई वारंटी को जरिये मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर उक्त वारंटी को तामिल कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिह , सहायक उप निरीक्षक मोहित साहू , आरक्षक क्रमांक 420 बिसेन चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button