कवर्धादुर्ग

भारतीय युवा कांग्रेस का 50 स्थापना दिवस कल जिले में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

भारतीय युवा कांग्रेस का 50 स्थापना दिवस कल जिले में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

युवाओं के सबसे बड़े संगठन भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस दिनांक 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन हुआ था।

कवर्धा,,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने बताया की 9 अगस्त रविवार को इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बढ़ती हुई बेरोजगारी को लेकर एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिला एवं विधानसभा मुख्यालय में 10 बजे झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित कर शपथ लिया जाएगा ।

भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर कल लाइव या वीडियो संदेश के माध्यम से बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेसी अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे ।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के बावजूद बेरोजगारी की दर जो की तत्कालीन रमन सरकार में 14 % थी वह भूपेश बघेल जी सरकार में 9 % हुई जो हमारी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। वही केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है इनकी नाकामियों को आम जनता तक युवा कांग्रेस पहुचाने का काम करेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button