कवर्धादुर्ग

सुनील साहू बने साहू समाज राजनीति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

कवर्धा-गुरूगोविंद सिंह वार्ड क्रं. 26 के पार्षद सुनील साहू को साहू समाज में अहम स्थान दिया गया है श्री साहू सामाजिक दायित्वों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने के कारण यह जिम्मेदारी उनको दी गई है।
उल्लेखनीय है कि साहू संघ कबीरधाम राजनीति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सुनील साहू सामाजिक उत्थान के लिए, हमेशा समाज हित मे काम करने वाले पार्षद सुनील साहू को राजनीति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से हर्ष का माहौल है श्री साहू को इससे पूर्व में युवा साहू संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया था इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए समाज ने एक मत से राजनीति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्षद सुनील साहू ने बताया अपने वार्ड का मुखिया होने के नाते वार्ड की जिम्मेदारी को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहा है अब समाज की ओर मिली जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। श्री साहू को राजनीति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, शहर अध्यक्ष राधे साहू समाज के वरिष्ठ पतिराम साहू, शिवशंकर साहू, कुंजराम साहू, अयोध्या साहू पूर्व महामंत्री धर्मराज साहू ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button