कवर्धा

गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम का पुरी से सीधा प्रसारण होगा

गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम का पुरी से सीधा प्रसारण होगा

कवर्धा। इस वर्ष वैश्विक कोरोना महामारी के कारण गुरुपूर्णिमा के अवसर पर वृहद आयोजन नहीं किया जा रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग व बचाव के अन्य उपायों को अमल में लाते हुए ही गुरुपूजन व वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जावेगा। मुख्य आयोजन श्रीगोवर्धन मठ पुरी में होगा जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक व यूट्यूब चैंनल के माध्यम से किया जावेगा।

आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनन्दन श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पुरी जाते हैं किन्तु इस वर्ष फेसबुक लाइव के माध्यम से वे श्रीगोवर्धन मठ में होने वाले आयोजनों में जुड़ से जुड़ सकेंगे। 5 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गुरु पूजन व दर्शन का कार्यक्रम होगा जिसमें श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग लाइव होंगे। इसके साथ ही 6 जुलाई से उनका चातुर्मास्य व्रत प्रारम्भ होगा जो 2 सितंबर तक चलेगा। इस मध्य 6 से 8 जुलाई के मध्य विविध विषयों पर गोष्ठी का समायोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व विभिन्न क्षेत्रों के विद्वद्जन भाग लेंगे । 8 जुलाई से शंकराचार्य जी प्रतिदिन वेदान्त का शिक्षण करेंगे। प्रातः 10 से 12 बजे तक शांकरभाष्य तथा आनंदगिरि टीका सहित वृहदारण्यकोपनिषद व रात्रि 8 से 9 बजे तक शांकर भाष्य भामती टीका सहित ब्रह्मसूत्र पढ़ाएंगे। सायं 4.30 बजे से 6 बजे तक नित्य श्रीमद्भागवत कथा होगी।

अवधेशनन्दन श्रीवास्तव ने शंकराचार्य के शिष्यवृन्द व अनुयायियों से उनके फेसबुक पेज एवम गोवर्द्धन मठ पुरी के यूट्यूब चैनल से जुड़कर धार्मिक व आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button