 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा नक्सल प्रभावित थाना तरेंगांव जंगल का किया भ्रमण
 स्पंदन अभियान के तहत जिला पुलिस बल एवं छसबल के जवानो से रूबरू होकर की चर्चा
 नक्सल प्रभावित थाना/केम्प प्रभारियो की ली आवष्यक बैठक

कवर्धा,,माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंषानुरूप एवं पुलिस महानिदेषक महोदय छ.ग. के निर्देषानुसार स्पंदन अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो के मध्य उपस्थित होकर उनकी समस्याओं एवं आवष्यकताओं के संबंध में जानने हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-07.06.2020 को श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के द्वारा जिला कबीरधाम के नक्सल प्रभावित थाना तरेंगांव जंगल का भ्रमण किया गया। थाना तरेगांव जंगल में उपस्थित जिला पुलिस बल एवं छसबल के अधिकारी/कर्मचारियो से रूबरू होकर जवानो से उनकी समस्या एवं आवष्यकताओं के संबंध में जानकारी लिये। जवानो को मानसिक तनाव से मुक्त होने तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ व निरोग रहने के लिये प्रतिदिन समय निकालकर सूर्य नमस्कार योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किये, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने मित्रो एवं प्रियजनो से चर्चा करे, कुछ भी गलत निर्णय ना लें तथा समस्या के संबंध में तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने सुझाव दिया। तत्पष्चात थाना तरेंगाव जंगल क्षेत्रान्तर्गत संचालित बोदई दलदली बाल्को बाक्साईड मांईस का निरीक्षण किये, जहॉं पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डो को सुरक्षा के संबंध में दिषानिर्देष दिये। वहॉ पर उपस्थित बाल्को माईस के अधिकारियो को सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं आवष्यक प्रबंध करने निर्देषित किये। तदुपंरात जिला मुख्यालय पहुचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नक्सल प्रभावित थाना/केम्प प्रभारियो का नक्सल उन्मुलन के संबंध में बैठक लेकर आवष्यक दिषानिर्देष दिये साथ ही राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना/केम्प प्रभारियो को अपने अधीनस्थ जवानो से प्रतिदिन उनकी समस्याओं एवं आवष्यकताओं के संबंध में पूछताछ कर निराकरण करने आवष्यक दिषानिर्देष दिये।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़