कबीरधाम कलेक्टर ने पांच धान समिति के कार्यकारणी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए

कबीरधाम जिले के पांच धान उपार्जन केन्द्रों के भौतिक सत्यापन में 1 करोड़ पांच लाख रूपए के लगभग चार हजार एक सौ कि्ंवटल धान की कमी पाई गई

कवर्धा कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कबीरधाम जिले के पांच धान उपार्जन केन्द्रों के भौतिक सत्यापन में चार हजार एक सौ कि्ंवटल धान की कमी पाए जाने पर संबंधित उपार्जन केन्द्रों के कार्यकारणी समिति, धान खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्व अपराध दर्ज कराने के आदेश दिए है। यह पांच धान उपार्जन केन्द्र पंडरिया विकासखंड के दुल्लापुर, सरईसेत, कोदवागोड़ान, किशुनगढ़ और पाढ़ी करपीगोड़ान है। भौतिक सत्यापन में कमी पाए गए धान के मूल्य लगभग 1 करोड़ 5 लाख रूपए का आंकलन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में सेवा सहकारी समिति द्वारा धान उर्पाजन कार्य किया गया है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी कार्यो का भौतिक सत्यापन कराने के लिए चार अलग-अलग विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए थे। इन चार संयुक्त टीम में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शामिल है। संयुक्त टीम द्वारा कबीरधाम जिले के धान उपार्जन केन्द्र पंडरिया विकासखंड के दुल्लापुर, सरईसेत, कोदवागोड़ान, किशुनगढ़ और पाढ़ी करपीगोड़ान भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में दुल्लापुर उर्पाजन केन्द्र में 519 कि्ंवटल धान, सरईसेत उपार्जन केन्द्र में 681 कि्ंवटल धान, कोदवागोड़ान उपार्जन केन्द्र में 1127 कि्ंवटल धान, पाढ़ी करपीगोड़ान में 670 कि्ंवटल धान और किशुनगढ़ धान उर्पाजन केन्द्र में 1 हजार 4 कि्ंवटल धान की मात्रा कम पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने संबंधित उर्पाजन केन्द्र के प्रभारी, कार्यकारणी समिति और कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कराने के आदेश दिए है। जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण कुमार मेश्राम ने बताया कि जिले के अन्य धान समिति केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कार्य संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़