शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग का प्राकट्यमहोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कवर्धा। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु एवम आध्यात्मिक जगत के सर्वोच्च न्यायाधिपति ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनंतश्रीविभूषित श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग 78 वां प्राकट्यमहोत्सव “राष्ट्रोत्कर्ष दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्यवाहिनी आनँदवाहिनी द्वारा सर्वप्रथम सेगोना रोड स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। तदुरान्त सदस्यों द्वारा बरगद का पौध-रोपण किया गया। द्वितीय सत्र में समीपस्थ सरोदा बांध के आसपास विस्थापित अत्यंत जरूरतमंद बैगा आदिवासी परिवारों को अनाज जिसमें सूखाचावल, सब्जी, बड़ी, मसाला व बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त किसी बड़े सामूहिक आयोजन न करते हुए घरों में पूज्यपाद के उत्तम स्वास्थ्य एवम सुदीर्घायु की कामना से श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवम अन्य व्यक्तिगत धार्मिक व सेवा के प्रकल्प चलाये गए।

उक्त आयोजनों में आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनन्दन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मारुति शरण शर्मा ,नगर अध्यक्ष भोला तिवारी सहित ध्रुव दुबे, सुरेंद्र शर्मा संतोष शर्मा, मनोज गुप्ता, भजनजीत सिंह खुराना नीटू सियाराम, परसू, राहुल सहित सदस्य गण उपस्थित थे।

Spread the love

You missed