रबेली न्यूज़-
श्रीराम पब्लिक स्कूल रबेली के 5 छात्राओं का नवोदय में चयनित
कवर्धा,,विगत दिनो सम्पन्न हुए कक्षा 6 वी प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2019-20 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें श्रीराम पब्लिक स्कूल रबेली के 5 छात्रों ने चयनित हो कर सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय अपने शिक्षक,अपने माता-पिता एवं गांव सहित अपने ब्लॉक का नाम ऊंचा किया है। सफलता अर्जित करने वालो बच्चों मे *अंतरा चन्द्रवंशी पिता श्री लेखराम चन्द्रवंशी बटुराकछार , समृद्धी शाह पिता श्री मोहेन्द्र शाह रबेली ,सागर चन्द्रवंशी पिता श्री दिलीप चन्द्रवंशी रबेली , सोनम बघेल पिता श्री जगमोहन बघेल रबेली, रानू मेरावी पिता श्री भागवत मेरावी जरती*

बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों मे खुशी की लहर व्याप्त है सभी चयनित विद्यार्थी व उनके पालक ने विद्यालय आकर बधाई दी और सभी पालकों ने हर्ष व्यक्त किया यह बताना लाजमी होगा कि प्रति वर्ष श्रीराम पब्लिक स्कूल रबेली से बच्चे नवोदय के लिए चयनित होते है छात्रों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमती कंचन देवी चन्द्रवंशी जी,श्री प्रताप सिंह चन्द्रवंशी जी,सरपंच रबेली श्री दिनेश साहू जी,श्री सुशील चेलक, श्री रामशरण चन्द्रवँशी, श्री सतीश चन्द्राकर प्राचार्य श्री दुलेश चन्द्रवंशी ,एवं करन यादव समस्त स्टॉप ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी

Spread the love

You missed