– पढ़ई तुंहर दुआर के सफल क्रियान्वयन हेतु बीईओ आफिस बोड़ला में हुई बैठक। कवर्धा- शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के सफल क्रियान्वयन हेतु बीईओ आफिस बोड़ला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु योजना बनाने व समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। बोड़ला के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी हरिकृष्ण नायक ने ऑनलाइन पढ़ाई कराए जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि 28 मई से प्रतिदिन कक्षा पहली से बारहवीं तक कक्षाओं के आनलाइन क्लास आयोजित होगा। सीजी स्कूल डॉट इन (cgschool.in) पोर्टल में पंजीकृत होकर विद्यार्थी इन कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं। ब्लाक के अनुभवी, एक्सपर्ट विषय शिक्षकों द्वारा कक्षा लिया जाएगा। आने वाले समय में प्रत्येक शाला से शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षा आयोजित करने प्रशिक्षित किया जाएगा। संकुल के ये शिक्षक अपने-अपने संकुल के शिक्षकों को भी ऑनलाइन कक्षा लेने प्रशिक्षित करेंगे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि क्षत्रिय ने बताया कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। वर्तमान में प्रत्येक स्तर प्राथमिक, माध्यमिक, हाई/हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों द्वारा कक्षा लिया जाएगा। जिला मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य गजराज सिंह राजपूत ने डीईओ आफिस में संचालित जिला स्तरीय ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों एवं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में कैसे जोड़ा जाएगा इसके लिए उन्होंने मोबाइल के माध्यम से प्रेक्टिकल कर बताया। बैठक में ब्लाक मीडिया प्रभारी रामकुमार वर्मा, जगजीवन हठीले, व्याख्याता सुजीत गुप्ता, रवि वर्मा, संकुल प्रभारी कामता चंद्रवंशी, राजू मेश्राम, कुंजबिहारी यादव, दिनेश जायसवाल, शरद वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। Spread the love Post navigation ग्राम पंचायत कापा विकास खण्ड बोड़ला जिला कबिरधाम छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना मे कराये गए कार्य में लाखों रुपए का फर्जी वाडा किया गया है प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में कोरोंना संकट के समय प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही और हल्की राजनीति पर कांग्रेस सरकार से दस सवाल पूछे हैं।