कलेक्टर ने बारिश और बाढ़ के हलातों की समीक्षा की,

कवर्धाकबीरधाम जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिले में भारी बारिश की स्थिति अभी भी बनी हुई हैं। मौसम विभाग की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के प्रमुख नदी-नालों के किनारे गांव और पर्वत-पहाड़ों में निवास करने वाले परिवारों को मौसम साफ अथवा खुलने तक बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए सतर्क और सावधानी बरतने की अपील की है। कलेक्टर श्री शरण ने जिले के मैकल पर्वत श्रृंखला से प्रवाहित होने वाले तीन बडी प्रमुख सकरी, आगर और हाफ नदी और उनके अन्य सहायक नदियों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने बताया कि मौसम विभाग ने जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर उन्होने बताया कि जिले में वर्षा की स्थिति बनी हुई है, इसलिए नदी-नालों के किनारे वाले गांव और ग्रामीणजनों को संभावित बाढ की स्थिति से सतर्क रहे। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा के कारण नदी-नालों में जल बहाव कभी भी बढ़ सकती है। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जिले के बाढ. प्रभावित क्षेत्रों दुर्गम पहाड़ियों में निवासरत बैगा बसाहवट गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर नदी-नालो और पहाड़ों के उपरी हिस्सों में जहां से पानी का बहाव की स्थिति बनती है, ऐसे स्थलों से दूर करने के लिए कहा जाएं। उन्होने अधिकारियों के बाढ़ की हलातों और स्थिति पर नजर रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होने बाढ़ राहत दलों से नियमित सपंर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए है।

कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में जिले के पांच मध्यम जलाशय सरोधा, क्षीरपानी, सुतियापाठ, कर्नानाला बैराज और बहेराखार जलाशय में जल भराव की स्थिति और उन जलाशयों में उलट पानी के निकासी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने मध्यम जलाशयों और एनीकटो क्षेत्रों में जिले के स्थानीय मछुआरों को भी दूर रखने की अपील की है। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी पांच मध्यम जलाशयों में शत प्रतिशत पानी का भराव की स्थिति बनी हुई है। सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के कर्रानाला बैराज और सुतियापाठ और बोडला विकासखण्ड के बेहराखार जलाशय में शत-प्रतिशत जल भराव हो चुका है और उन जलाशयों में उलट की स्थिति बनी हुई हैं, जिसके चलते स्थानीय नदी नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बाढ़ आने की संभावना और नदी नालों से दूर करने के लिए मुनादी के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है। समय सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.के. धुव, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष-

बैठक में भू-अभिलेख अधिकारी ने बताया कि जिले में संभावित पाकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में चौबीस घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232609 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लवकुश सिंगरौल के मोबाईल नंबर 91118-00644 एवं 93029-91093, नगर पालिका कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07741-232226, नगर सेनानी श्री व्ही.के. तिर्की एवं प्रभारी फायर बिग्रेड के मोबाईल नंबर 99261-69988, पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष क्रमांक 07741-232674, 232887 अथवा 100 अथवा 112 नंबर, जिला चिकित्सालय 07741-233553 अथवा 108 पर भी त्वरित सूचना प्रेषित किया जा सकता है।

जिले में अब तक 750 मिली मीटर औसत दर्ज-

कबीरधाम जिले में एक जून से 9 सितंबर तक 750 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें सहसपुर लोहारा तहसील में 1005 मिलीमीटर, कवर्धा तहसील में 981.4 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 510 मिलीमीटर और बोड़ला तहसील में 981 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़