कवर्धा,  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री दिलीप जयसवाल ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के नियंत्रण के लिए कारखाने को 21 मार्च 2020 दोपहर 12:00 बजे से 31 मार्च 2020 या आगामी आदेश तक जनहित के में अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कारखाना में गन्ना का आवक पर्याप्त मात्रा में नही होने के कारण कारखाना चलाना संभव नही है। चूँकि पूर्व में कारखाना बंदी की प्रथम सूचना दिनांक 02.03.2020 एवं दूसरी सूचना 16.03.2020 को दिया गया था । उसके पशचात भी गन्ने की आवक में सुधार नही हुआ है एवं वर्तमान परिस्थिति में नोवल कोरोना वायरस(COVID-19) के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस(COVID-19) एक संक्रामक बिमारी है जो विश्व के विभिन्न देशों में महामारी का रुप ले रही है। ऐसी आपात स्तिथि में कारखाना को सुचारू रूप से चलाना संभव नहीं है।
इसलिए गन्ना की खरीदी दिनांक 21 मार्च 2020 दोपहर 12:00 बजे से 31 मार्च 2020 या आगामी आदेश तक जनहित के लिये नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के नियंत्रण हेतु कारखाने को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

Spread the love

You missed