01. अवैध महुआ शराब बेचने वालो के विरूद्ध पंडरिया पुलिस की कार्यवाही
02. 05 महिला एवं 02 पुरूषों पर आबकारी अधिनियम के तहत्‌ की गई कार्यवाही

कवर्धा,पंडरिया कस्बा के बैरागपारा मोहल्ला में अवैध रूप से कच्ची हाथभट्‌ठी महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। कस्बा में इस प्रकार अवैध रूप से सस्ती महुआ शराब का खुलेआम बिक्री होने के कारण कई युवा इसकी चपेट में आकर नशे की गिरफ्त में हो रहे थे जिस पर सार्थक कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक था एवं थाना पंडरिया पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिसे देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा द्वारा हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर डा. श्री लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन एवं श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री एन.के. वेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया के मार्गदर्शन में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु मुखबीरों को तैनात किया गया जिसके परिणामस्वरूप मुखबीरों द्वारा सार्थक सूचना देने पर दिनांक 07.03.2020 को थाना प्रभारी पंडरिया द्वारा पूरे दल-बल के साथ बैरागपारा मोहल्ला में दबिश देकर अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों की धरपकड़ किया गया और आरोपी अनिल पिता मोल्हू चतुर्वेदी, गणेशराम पिता भारत बारमते, पुष्णा पति विरेन्द्र जांगड़े, सुनीता पति अशोक हरमन, सोहागाबाई पति सुरेन्द्र जांगड़े, संतोषी पति अजय धृतलहरे, दीपाबाई पति भुखऊ जांगड़े इस प्रकार कुल 07 व्यक्तियों के घर से अवैध कच्ची महुआ शराब एवं महुआ पास बरामद किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरिया में आबकारी अधिनियम के तहत्‌ अपराध पंजीबद्ध किया गया। पंडरिया पुलिस की इस कार्यवाही में थाना पंडरिया से उप निरीक्षक मूलचंद पटले, सउनि देवनारायण यादव, मानकराम सोनकर, प्रआर हिरेन्द्र प्रताप, नरेन नेताम, इन्द्र कुमार साहू, राजकुमार कुशवाहा, आरक्षक कृष्णा मानिकपुरी, जेठू साहू, पंचम बघेल, मआर कीर्ति मार्को, रक्षितकेन्द्र कवर्धा से आये आरक्षक तैयब अली, यशवंत मेरावी, रजत लांझी, रवि नेताम, विजय मार्को, रामनाथ साहू, महिला आरक्षक अर्चना तिवारी, रोशनी मानिकपुरी, गायत्री पट्‌टावी, अहिल्या यादव, हुलसी चन्द्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़