प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनेगा

कवर्धा,  जिला चिकित्सालय कबीरधाम में दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पहले प्रत्येक गुरूवार को बनाया जाता था, जिसे संशोधित करते हुए अब प्रति मंगलवार एवं प्रति शुक्रवार कर दिया गया है। उपसंचालक समाज कल्याण ने जिले के दिव्यांगजनों से अपील किया है, कि जिनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है, प्रमाण-पत्र नवीनीकरण योग्य है अथवा यू.डी.आई.डी. कॉर्ड हेतु पंजीयन नहीं हुआ है, ऐसे दिव्यांगजन प्रति मंगलवार एवं प्रति शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 12 में उपस्थित होकर अपना यू.डी.आई.डी. पंजीयन एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं।
जिला चिकित्सालय कबीरधाम में अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, मानसिक (14 वर्ष से कम आयुवर्ग के) के दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण हेतु प्रति मंगलवार एवं प्रति शुक्रवार को विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। प्रमाणीकरण हेतु उपस्थित होने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ आधार काड मतदाता परिचय-पत्र, राशन कार्ड की छांयाप्रति एवं तीन पासपोर्ड साइज फोटोग्राफ्स (दिव्यांगता को प्रदर्शित करता) लाना अनिवार्य है। प्रमाणीकरण पंजीयन सबेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे बजे तक और शाम 5 बजे से सायं 7 बजे तक निर्धारित है।

Spread the love

You missed