पण्डरिया में देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा का जनता कांग्रेस ने किया स्वागत

कवर्धा,प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पण्डरिया नगर सहित क्षेत्र के देवांगन समाज के द्वारा तीन दिवसीय माता परमेश्वरी जयंती का आयोजन नगर में आयोजित हुआ, जिसमे माता परमेश्वरी की मूर्ति स्थापित कर सर्व देवांगन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरषो सहित युवती युवाओं ने अपने आराध्य माता परमेश्वरी की पूजा अर्जना की एवं समाज के युवती युवकों द्वारा धार्मिक संस्कारिक सांस्कृतिक आयोजन के द्वारा समाज को एक जुट रखते हुए आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया

आयोजन के अंतिम दिन कल शाम चार बजे से सर्व देवांनगन समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें पण्डरिया सहित मुंगेली, लोरमी, तखतपुर के देवांगन समाज के लोगो ने हजारों की संख्या में शिरकत की

इस भव्य यात्रा के स्वागत में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनंद सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया आनंद सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद व जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इस पहल पर समाज के बुजुर्गों, युवाओ सहित महिलाओ ने धन्यवाद ज्ञापित किया

गौरतलब है कि सर्व देवांगन समाज के द्वारा हर वर्ष माँ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है एवं युवा नेतृत्व कर्ता आनंद सिंह द्वारा प्रति वर्ष इस आयोजन में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हौसला बढ़ाने समाज को बधाई देने के लिए उनके आयोजन में शिरकत कर उनके रैलियों का स्वागत किया जाता है

उक्त स्वागत कार्यक्रम में – आनंद सिंह, बसन्त सिंह ,जमीर खान, देवेंद्र गुप्ता, शिव गयकवाड, नितिन जैन, मोनू तिवारी, पार्षद श्यामू धुलिया, पार्षद शंकर राव, पार्षद राजकुमार अनंत, पार्षद चन्दन मानिकपुरी, चन्द्रभान कोसले, आकाश सिंह, बहादुर, रेशम, मनीष ब्रम्ह, भरत यादव, अप्पू खान, गोलू एवं अन्य साथी और नगरवासी मौजूद रहे

Spread the love

You missed