आदित्यवाहिनी ने मनाया स्वामी करपात्री जी का आराधना महोत्सव

कवर्धा।कबीर क्रांति

कवर्धा,आदित्यवाहिनी संस्था द्वारा जिला कार्यालय में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी का आराधना महोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर स्वामी करपात्री जी प्रतिमा की सामूहिक पूजा की गई, समष्टि हित के लिये तीन आवर्त श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवम गोष्ठी का माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किये गए।

आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनन्दन श्रीवास्तव ने इस अवसर पर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी करपात्री जी महाभाग उच्च कोटि के वक्ता, श्रोता, लेखक, चिंतक, तत्ववेत्ता, दार्शनिक एवम आध्यात्मिक मनीषी थे। वे “रामराज्य” के स्वप्नद्रष्टा थे इसके लिए उन्होंने रामराज्य परिषद की स्थापना भी की थी। उन्होंने “रामराज्य और मार्क्सवाद” नामक ग्रंथ की रचना कर विश्व समुदाय को रामराज्य की अवधारणा से अवगत कराया तथा आधुनिक काल में सनातन धर्म की रक्षा की। वे धर्मनियन्त्रित, पक्षपातविहीन, शोषणविनिर्मुक्त, सर्वहितप्रद शासनतंत्र के स्वप्नद्रष्टा थे तथा इसके लिये उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। वर्तमान में गौरक्षा, वनवासियों की सेवा सहित सनातन मानबिन्दुओं की रक्षा के जितने भी प्रकल्प धरातल में दिखाई पड़ते हैं उन समस्त प्रकल्पों के उद्भभाषक स्वामी करपात्री जी ही थे। वे दसनामी परम्परा के ऐसे अद्भुत मेधासम्पन्न महान संत हुए जिनके शिष्यगण ही आगे चलकर शंकराचार्य के विभिन्न पीठों पर अभिषिक्त हुए। ये धर्मनगरी कवर्धा का सौभाग्य है कि यहां अभिनवशंकर धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाभाग के दिव्य चरण अनेक बार पड़े तथा जिनकी चरण धूलि और आध्यात्मिक ऊर्जा से यह समूचा क्षेत्र संस्कारित है ।

इस अवसर पर संस्था के नगर अध्यक्ष भोला तिवारी, सुरेश गुप्ता एवम दिव्यप्रकाश शर्मा ने भी स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सुरेंद्र गुप्ता, जय सोनी, भोले विश्वकर्मा, राजेन्द्र सोनी ध्रुव दुबे, उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़