चिल्फी पुलिस की गांजा प्रकरण में की गयी लगातार कार्यवाही गांजा तस्करी करते हुए आरोपी गिरफ्तार 30 किलोग्राम गांजा कीमती 1.50 लाख रूपये जप्त घटना में प्रयुक्त टाटा इंडिको कार कीमती 02 लाख रूपये भी जप्त – कवर्धा, कबीर क्रांति,थाना चिल्फी, जिला कबीरधाम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टाटा इंडिगो कार MH 49 C 4029 रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से परिवहन करते हुए चिल्फी की ओर आ रही है। उक्त कार में बैठे व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, कि उक्त सूचना के संबंध में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीकी हेतु नाकाबंदी पांईट लगाकर वाहनों की चेंकिग करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा अपने हमराह स्टाफ के साथ रायपुर -जबलपुर नेशनल हाईवे रोड में नाकाबंदी पांईट लगाया जाकर मार्गो में गुजर रहे वाहनों की चेंकिग की गई कि कुछ समय पश्चात् मुखबीर द्वारा बताये गये जानकारी अनुसार टाटा इंडिगो कार MH 49 C 4029 आई। कार में सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर मैनपुर उत्तरप्रदेश की ओर जाना बताया तथा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में चार पैकेट प्राप्त हुआ। जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा पाया गया। वाहन में सवार व्यक्तियों से उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त गांजा को उड़ीसा राज्य से लाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने हेतु मैनपुर उत्तप्रदेश ले जाना बताया गया। वाहन सवार व्यक्ति अजय कुमार पिता सियाराम सिंह ग्राम मारापुर जिला मैनुपरी उत्तरप्रदेश एवं अरूण कुमार पिता जगदीश सिंह ग्राम मारापुर जिला मैनपुरी उत्तप्रदेश का कृत्य अपराध धारा नारकोटिक एक्ट के तहत् दण्डनीय पाये जाने से विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है। आरोपियों से कुल 30 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं एक इंडिगो कार जप्त किया गया है। विदित है, कि 01 दिवस पूर्व भी थाना चिल्फी द्वारा 01 क्विटंल से अधिक का मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में डाॅ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं अजीत कुमार ओग्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा-निर्देश मे थाना चिल्फी से निरीक्षक रमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र नेताम, आरक्षक पंकज यादव, सुनील, अभिषेक शर्मा, कोशल, हदृयेश राजपूत, दुर्गेश प्रजापति द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले ले 86 धान उपार्जन केंद्रों में गुरुवार को 62 हजार 781 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में पुरुष नशबंदी का हुआ सफल आयोजन, ।