भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा थानो की रैंकिग जारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिला कबीरधाम अंतर्गत थाना बोड़ला स्टेट टाॅपर (सर्वश्रेष्ठ थाना बोड़ला)

कवर्धा,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी *भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा Quality Council of India* के अंतर्गत थानों की ग्रेंडिग और फीडबैक के आधार पर उनके प्रदर्नश का आंकलन करते हुये निर्धारित मापदंड के आधार पर देश की सर्वश्रेष्ठ थानों की पहचान कर माननीय गृह मंत्री भारत सरकार के अनुमोदन के साथ तैयार की गई है। देश में सर्वश्रेष्ठ थाना चयन का मापदंड मुख्य रूप से अपराध की रोकथाम, अपराध की विवेचना जांच और मामलों के निराकरण,अपराध का पता लगाने, सामुदायिक पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के रख रखाव में प्रदर्नश तथा थाना के पुलिस कर्मियों के प्रदर्नश पर नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया गया।
चयन प्रक्रिया में आंकड़ो का विष्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के माध्यम से देश के 15,579 थानों में से सर्वश्रेष्ठ थाना का चयन किया जाना था। प्रथम चरण में देश के 15,579 थानों में 79 थाना का चयन किया जाकर *छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत जिला कबीरधाम के थाना बोड़ला* को सम्मिलित किया गया। थाना बोड़ला के सीसीटीएनएस (अपराध और आपराधिक ट्रैंकिग नेटवर्क सिस्टम) से पंजीकृत मामलों की संख्या, आरोपित मामलों की संख्या और पंजीकृत मामलो में 60 दिवस के अंतर्गत निराकरण तथा आपराधिक आंकड़े अपराध श्रेणी संपत्ति अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कमजोर वर्गो के खिलाफ अपराधों के निराकरण के अधिकतम प्रतिषत के आधार पर की गई।
देश भर के उक्त 79 चयनित थानों के द्वितीय चरण के आधार पर मानकों का मूल्यांकन करने और पुलिस प्रणाली में सुधार की तकनीकों की पहचान करने के लिए 19 मापदंडो क्रमषः अपराध की रोकथाम के सक्रिय उपाय, निष्पादन, मामलो का निपटान, कानून और व्यवस्था, PG अधिनियम, आबकारी, NDPS और शस्त्र अधिनियम जैसे लघु अधिनियम, केस अधिकारी योजना के तहत् मामले, समुदाय से संपर्क, लंबित मामले, महिलाओं के खिलाफ, पुराने मामलों का निपटारा, पुलिस अधिकारी का व्यवहार, कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराध, सत्यापन, सड़क सुरक्षा के आधार पर किया गया। प्रत्येक मापदंड में निर्णायक गणना से प्राप्त अंको के आधार पर चयनित थानों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया गया है।
तद्पश्चात् भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा उक्त चयनित 79 थानों की भौतिक सत्यापन एवं सर्वेक्षण हेतु लेखा परीक्षकों की टीम गठित कर दिनांक 07 अक्टूबर 2019 से 25 अक्टूबर 2019 के मध्य परीक्षक टीम को भेजा गया। जिसके तारतम्य में दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को परीक्षक की टीम थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम आकर मापदंडो के आधार पर थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम का सर्वेक्षण किया गया। परीक्षण टीम द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवलोकन कर सार्वजनिक प्रतिक्रिया के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली को सौंपी गई। सर्वेक्षण रिपोर्ट पर मापदंडो पर प्राप्त प्रतिषत अंको के आधार पर भारत देश के *राज्यो से चयनित 79 थानों में से छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कबीरधाम के थाना बोड़ला को राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित किया गया है।*
*माननीय गृह मंत्री भारत सरकार, माननीय गृह राज्य मंत्री, माननीय गृह सचिव भारत सरकार द्वारा देश के राज्यों के सर्वश्रेष्ठ चयनित पुलिस थाना के अधिकारी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं चयनित थाना को उदाहरण मानकर अन्य पुलिस थाना को अनुकरण करने की सलाह दिये हैं।*
*थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम को देश के राज्यों में सर्वश्रेष्ठ थाना में चयनित होने पर माननीय पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज द्वारा जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक एवं थाना बोड़ला के स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं दिये हैं।*

Spread the love

You missed