कवर्धा, । धान खरीदी विपणन वर्ष 2019-20 की तैयारियों और त्रुटि रहित रकबों का संशोधन के संबंध में आज गुरूवार को कवर्धा के वीर सावरकर भवन में समस्त समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और पटवारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव ने शासन के निर्देशन अनुसार त्रुटि रहित रकबों का संशोधन शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इसके बाद भीं पंजीकृत रकबा में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाएगी तो ऐसी स्थिति में संबंधित पटवारी, समिति प्रबंधक,कम्प्यूटर ऑपेरटर पर प्राथमिक दर्ज (एफ.आई.आर.) रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किसी व्यक्ति द्वारा कोचियों या अन्य व्यक्ति का धान विक्रय करते पाये जाने पर संबंधितों का पंजीयन रद्द किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोचियों, बिचौलियों के विरूद्ध कार्रवाही इसलिए की है, ताकि जिले के वास्तविक किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। अपर कलेक्टर श्री धु्रव ने कृषकों के लिए धान खरीदी केन्द्र में उपार्जन केन्दों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था करने को निदेर्शित दिया गया। धान खरीदी 01 दिसम्बर, 2019 से 15 फरवरी, 2020 तक किया जाएगा। कोचियों तथा अन्य द्वारा अवैध धान परिवहन करने तथा विक्रय करते पाए जाने पर प्रथम सूचना दर्ज किया जाएगा। बैठक में प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम ने बताया कि कबीरधाम जिले में धान खरीदी 01 दिसम्बर, 2019 से 15 फरवरी, 2020 तक किया जाएगा। खरीदी के लिए जिले में कुल 84 उपार्जन केन्द्र है। इन केन्दों में कांटा बांट का सत्यापन किया जा चुका है। और आवश्यक कार्य किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 86320 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। सभी धान खरीदी केन्दों के लिए नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अवैध धान के रोकथाम के लिए 14 बेरियल लगाए गए है, जिसमें 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है तथा राज्य एवं जिला स्तरीय उड़न दस्ता नियुक्त किया गया है। धान का कोचियों तथा अन्य के द्वारा अफरा-तफरी किए जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज किया जाएगा तथा वाहन को राजसात की कार्यवाही की जायेगी। ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंम्बर 07741-232048 है। बैठक में जिला विपणन अधिकारी राठौर, जिला सहकारी बैंक श्री बद्रीप्रसाद चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। Spread the love Post navigation विकास के बढ़ते कदम कलेक्टर ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण