:अनीश राजपूत,बालोद

बालोद,प्राथमिकता वाले राशनकार्डो में सत्यापन बाद बड़ी गड़बड़ियों के बाद अब एपीएल राशनकार्ड वितरण के पहले ही दिन थोक में त्रुटियां सामने आने लगी है। जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद नितेश वर्मा ने एपीएल राशनकार्ड की डाटा एंट्री में भारी गड़बड़ी और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालात ये है कि, वितरण के पहले ही दिन राशनकार्ड में त्रुटियों को लेकर शहर की जनता नगरपालिका कार्यालय पहुचने लगी है। सदस्य और पार्षद ने बताया कि, पहले नगरपालिका बालोद सीमा क्षेत्र में प्रचलित प्राथमिकता वाले राशनकार्डों के सत्यापन बाद बगैर मुखिया के फोटो लगे राशनकार्ड का वितरण किया गया था और अब बिना मुखिया के फोटो वाले एपीएल राशनकार्ड का वितरण किया जा रहा है।

■महिला मुखिया 27 साल की पति 64 का और बेटी 29 साल की■
ऐसा सरकारी कमाल एपीएल राशनकार्ड वितरण शिविर या नगरपालिका कार्यालय में देखा जा सकता है। खाद्यान्न योजना के लाभ का सपना संजोए एक एपीएल परिवार जब राशनकार्ड लेने शिविर पहुंचा तो होश फ़ाख्ता हो गए। इस एपीएल परिवार के राशनकार्ड में सरकारी कमाल ने महिला मुखिया को 27 साल का पति को 64 साल का और बेटी को अपनी मां से दो साल बड़ी 29 साल का बना दिया है।

■बगैर मुखिया के फोटो लगे एपीएल राशनकार्ड का वितरण■
प्राथमिकता वाले राशनकार्डों का बिना मुखिया के फोटो लगे राशनकार्ड बांटने के बाद एक बार फिर मुखिया के फोटो लगाए बगैर एपीएल राशनकार्डो का वितरण किया जा रहा है। जनता पशोपेश में है कि अब क्या होगा। शिविर स्थल में बताया जा रहा है कि फोटो चिपकाकर नगरपालिका कार्यालय आना होगा तब हम सील लगाकर देंगे।

■मुख्यमंत्री और खाद्यमंत्री की फोटो मुखिया की गायब, लोगों ने पूछा दो फोटो दी थी दूसरा कहाँ है■
शिविर स्थल में ज्यादातर बिना मुखिया के फोटो वाले राशनकार्ड का वितरण किया जा रहा है। जबकि आवेदन के वक्त दो फोटो लिया गया था। बिना फोटो के राशनकार्ड देखकर लोग सवाल कर रहे कि राशनकार्ड के लिए दी गई दूसरी फोटो कहाँ है।

■एक राशनकार्ड ऐसा जिसमे मात्र दो पन्ने बाकी गायब, हितग्राही ने पूछा कैसे मिलेगा राशन■
एपीएल राशनकार्ड के डाटा एंट्री में की गई त्रुटियों से जनता परेशान है तो वही कुछ दिलचस्प वाकया भी सामने आया है। एक हितग्राही को मात्र दो पन्नो का राशनकार्ड दिया जा रहा था। नाराज हितग्राही ने मजाकिया अंदाज में कर्मचारी से कहाँ इस कार्ड से नगरपालिका के लिए छुड़ा लेना राशन

■बीपीएल के बाद एपीएल कार्ड बनाने में भी गड़बड़ी, पति को बनाया पत्नी■
प्राथमिकता वाले बीपीएल राशनकार्ड के बाद सामान्य श्रेणी के परिवारों के लिए बनाए गए राशनकार्डो में मानो जैसे संबंधों का स्वाहा कर दिया हो। राशनकार्ड वितरण के दौरान एक राशनकार्ड ऐसा सामने आया जिसमे महिला मुखिया के पति को उनकी पत्नी दर्शाया गया है।

Spread the love

You missed