कवर्धा, 24 सितंबर 2019। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के जनसाधारण को सूचित किया है कि कबीरधाम जिले के एक नगरपालिका कवर्धा तथा पांच नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पिपरिया और पांडातराई के वार्डो का आरक्षण नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के लिए सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में निहित प्रावधानों के तहत जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में 28 सितंबर को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा। Spread the love Post navigation वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 25 सितंबर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे नगर पालिका तथा नगर पंचायत के वार्डो का आरक्षण 28 सितंबर को