एपीएल राशन कार्ड फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी : अब 23 सितम्बर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन

कवर्धा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर से बढ़ाकर 23 सितम्बर करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा है कि बीपीएल राशन कार्ड के लिए जो लोग आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं, या जिनके राशन कार्ड में नवीनीकरण के बाद कोई त्रुटि है या नवीनीकृत राशन कार्ड नहीं मिल पाए है, उन्हें पुराने राशन कार्ड पर ही राशन वितरित किया जाएगा। बीपीएल राशन कार्ड के लिए जो लोग आवेदन नहीं दे पाए है उन्हें आवदेन जमा कराने के लिए पुनः मौका दिया गया है। एपीएल राशन कार्ड के लिए फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी श्री अरूण मेश्राम ने बताया कि एपीएल राशन कार्डों के विभिन्न कार्यों के लिए पुनरीक्षित समय-सीमा भी निर्धारित किया गया है। अब सत्यापन दलों द्वारा संबंधित स्थानीय निकाय कार्यालयों में सत्यापन रिपोर्ट 25 सितम्बर को प्रस्तुत किया जाएगा। स्थानीय निकायों द्वारा रिपोर्ट जिला कार्यालयों में 26 सितम्बर को प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदकों से प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण 30 सितम्बर को किया जाएगा और अंतिम रूप से पात्र पाए गए हितग्राहियों के राशन कार्ड तैयार कर वितरण के लिए 5 अक्टूबर तक स्थानीय निकायों में भेजा जाएगा। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राशन कार्ड वितरण के लिए शिविर लगाने के भी निर्देश दिए है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़