मजदूर से लेकर किसान और कोटवार से लेकर कलेक्टर सभी को मिलेगा राशन-मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
मंत्री श्री अकबर कवर्धा और सहसपुर नगरीय निकायों के नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में शामिल हुए
कवर्धा, । प्रदेश के वन, परिवहन एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा और सहसपुर लोहारा में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वायदों को सरकार में आते ही पूरा कर रहे है। राज्य सरकार की नई नीति के आधार पर अब प्रदेश के 65 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन के दायरे में लाया गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के 58 लाख परिवारों को ही पहले राशन मिलता था। पांच लाख परिवार राशन के दायरे से बाहर था,

उन सभी परिवारों में इसके दायरे में शामिल किया गया है। चाहे व भूमिहीन हो या बड़े किसान, चाहे उनके पास झोपड़ी हो या किसी के पास पक्का मकान। सरकार की इस नई नीति से अब गांव के मजदूर से लेकर बड़े किसान और गांव के कोटवार से लेकर कलेक्टर तक इस योजना का लाभ ले सकते है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों को राशन देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है।
प्रदेश के वन, परिवहन एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा नगरीय में आयोजित तीन अलग-अलग और सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में आयोजित नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कवर्धा में नगर पालिका के कैलाश नगर दैहान में पास आयोजित कार्यक्रम में रामनगर वार्ड के 325 हितग्राही, मां कर्मा वार्ड के 241 हितग्राही, कैलाश नगर वार्ड के 377 हितग्राहियों को नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण किया गया। इसी तरह गंगानगर की शिविर में रविदास नगर के 447 हितग्राही, डॉ भीमराव अंबेडकर के 620 हितग्राही, आदर्श नगर की शिविर में पंडित दीनदयाल नगर के 347 हितग्राही, महामाय वार्ड के 305 हितग्राहियों को नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदान किया गया। मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के कुल 15 वार्ड के 1481 हितग्राहियों को

नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदान करने की शुरूआत की। उन्होने कहा कि नगर पंचायत के सभी हितग्राहियों को उनके नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण करना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री अकबर की उपस्थिति में सभी राशन कार्ड के सत्यापन के बाद पात्र पाए गए सभी हितग्राहियों का नाम पढ़कर सुनाया गया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शिविरों में हितग्राहियों का नाम इसलिए पढ़कर सुनाया जा रहा है, ताकि वे अपने नाम स्वयं सुन सकें और जो हितग्राही नहीं आ पाए है, उन्हे भी यह खुशखबरी बता सकें। उन्होने यह भी कहा कि जिन परिवारों का नाम छुट गया है, उन्हे घबराने की जरूरत नही है। छत्तीसगढ की सरकार प्रदेश के सभी परिवारों को नई नीति में शामिल किया है। वे अपना निर्धारित दस्तावेज जमा कराएंगे तो उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि हमने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए धान को 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य में खरीदने का वायदा किया था। किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा किया था। बिजली बिल हाफ करने का वायदा किया था। इस सभी वायदें को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। आज का नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण का कार्यक्रम करके सरकार ने अपना एक और वायदा निभाया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के एपीएल परिवारों का भी राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी, श्री रामकृष्ण साहू, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, श्रीमती गंगोत्री योगी, पार्षद श्री उमंग पांडेय उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़