जिले में भी उभरने लगे हैं कलाकार अब बालोद में भी बनने लगी है शार्ट फिल्म कलाकारों के लिए अच्छा अवसर

जिले में भी उभरने लगे हैं कलाकार अब बालोद में भी बनने लगी है शार्ट फिल्म
कलाकारों के लिए अच्छा अवसर
अनीश राजपूत
बालोद-अब बालोद जिले में भी शॉर्ट फिल्में बनने लगी है आज के दौर में वायरल हो रही शॉर्ट फिल्म धुआ धुआ जिसमें बालोद जिले के कलाकारों को अवसर दिया गया है और यह काफी शिक्षाप्रद भी है शार्ट फिल्म में धुआं धुआं के निर्देशक श्री मनोज भारद्वाज से की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे स्वयं इलाहाबाद बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं और बैंकों में काफी व्यस्तता होती है क्योंकि पहले मनोज भरद्वाज अपने कालेज समय में एवं पढ़ाई में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में थे वहां नाटकों में मंचन किया करते थे साथ ही देवेश शर्मा दिलीप षडंगी गोरेलाल बर्मन आदि लोगों के साथ भी काम कर चुके हैं आकाशवाणी रायगढ़ में भी 6 साल तक किसान वाणी भी देते रहे हैं इसलिए बैंक में आने के बाद समय कम मिल पाता था इसलिए उन्होंने अपनी कलाकारी की प्रतिभा को बनाए रखने के लिए शॉर्ट फिल्म का सहारा लिया उन्होंने कहा कि कलाकारी के फिल्म में रुचि रखने के कारण थोड़ा थोड़ा समय निकालकर धुआ धुआ शॉर्ट फिल्म बनाई और आगे भी के कलाकारों को अवसर प्रदान करना चाहते हैं जो भी अपने हुनर को सबके सामने लाना चाहते हैं उनके साथ मिलकर काम कर सकते हैं उन्होंने बताया कि वे मुंबई की फिल्म छुटन की महाभारत में भी एक काम किए है जो कि 2004 की आवार्डेड फिल्म भी रही धुआं धुआं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने का श्रेय इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक श्री खेमराज मैत्री को जाता है जिन्होंने धुआं धुआं बनाने पर अपनी सहमति दी यह फिल्म एक ऐसे लड़के के बारे में है जो पढ़ाई लिखाई में आगे था पर नशे में खुद को बर्बाद कर दिया और लोकेशन भी बालोद के आस पास का ही है धुआ धुआ फिल्म के निर्माता लीना भरद्वाज हैं निर्देशक कहानी संवाद मनोज भारद्वाज कैमरामैन मनीष साहू मुख्य कलाकार में खेमराज मैत्री, खिलावन ठाकुर, राकेश साहू, पंकज कुलकर्णी ,काजल, दीपन्ति साहू ,लक्ष्मी ,देवांनन्द ठाकुर, गोराम हिरवानी ,संगीता, विकास आदि ने भी इसमें प्रतिभा दिखाई है उन्होंने बालोद में धुआं धुआं को सहयोग करने के लिए अनिल जैन अरिहंत मोबाइल ,सागर अरोरा, और भगवती साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उन सभी के सहयोग से यह सब संभव हो पाया।
इस फ़िल्म के जरिए नशा मुक्ति तंबाकू छोड़ने की अपील
मनोज भारद्वाज ने अपने इस फिल्म के जरिए समाज को नशा छोड़ने की अपील की है तंबाकू निषेध दिवस पर फिल्माए गए इस फिल्म के जरिए समाज को सही दिशा देने की कोशिश भी की गई है मनोज भारद्वाज ने कहा कि आज के युवा नशे में अपने कैरियर को तबाह कर बैठते हैं तो कई बार अच्छा अवसर खो बैठते हैं तंबाकू जानलेवा है उसके पैकेट में लिखे होने के बाद भी लोग इसका सेवन करते हैं जबकि हमें काफी नुकसान पहुंचाती है इस उद्देश्य को बताने के लिए ही शॉट फिल्म बनाया गया है आने वाले दिनों में अन्य सामाजिक मुद्दों पर प्रेरणात्मक और संदेशात्म फिल्में बनाकर वे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करेंगे।




