कवर्धादुर्ग

. उप पुलिस अधीक्षक घनष्याम कामड़े को भावभिनी विदा

 कवर्धा,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री घनश्याम कामड़े को कवर्धा से अनुविभागीय अधिकारी मानपुर जिला राजनांदगांव स्थानांतरण होने पर न्यु पुलिस लाईन जोराताल कवर्धा में पुष्प गुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। उप पुलिस अधीक्षक कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित किये हैं। यातायात जागरूकता, कम्युनिटी पुलिसिंग, आस्था अभियान, आपरेषन मुस्कान, क्राईम प्रिवेंषन में अधिकारीयों/कर्मचारियों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन दिये है। वहीं विधानसभा 2018 एवं लोकसभा 2019 चुनाव एवं

कानून व्यवस्था की ड्यूटी शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं नक्सल क्षेत्र में सामुदायिक पुलिससिंग के तहत विभिन्न आयोजन कर आमजनों को शासन प्रषासन के नियमों की जानकारी समय-समय पर दिया जाता रहा है। उप पुलिस अधीक्षक घनष्याम कामड़े बहुत ही सरल स्वभाव के थे इसलिए सिर्फ

पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ही नहीं अपितु अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी में भी उनके प्रति बड़े सम्मान की भावना रही साथ ही इनके सरल स्वभाव से आम नागरिकों में भी इनके प्रति आदर की भावना थी।
उप पुलिस अधीक्षक श्री घनष्याम कामड़े 15.03.2018 से 27.02.2019 तक उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅपरेषन झलमला के पद पर पदस्थ रहे तथा 27.02.2019 से 27.08.2019 तक उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर पदस्थ रहे। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, बी.आर. मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र वेन्ताल, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर

. कुजूर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं समस्थ थाना प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में श्री घनष्याम कामड़े के कार्यकाल में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य, स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामनाओ के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Back to top button