कवर्धादुर्ग

एलबी संवर्ग के व्याख्याता को मिला आहरण एवं संवितरण का अधिकार

एलबी संवर्ग के व्याख्याता को मिला आहरण एवं संवितरण का अधिकार

– शालेय शिक्षाकर्मी संघ की मांग पर वित्त नियंत्रक ने जारी किया आदेश।

कवर्धा-कबीर क्रांति शिक्षकों का संविलियन होने के बाद भी आहरण एवं संवितरण का अधिकार नहीं दिये जाने को लेकर चल रहा असमंजस का दौर अब खत्म हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के वित्त नियंत्रक ने एलबी संवर्ग के व्याख्याता को आहरण एवं संवितरण का अधिकार दिये जाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि हाल ही में शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में संचालक से भेंट के दौरान इस विषय को उठाया था। जिसके बाद इस विषय पर वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा व्याख्याता (ई./ टी./ई. एल. बी./टी. एल. बी.) संवर्ग द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी होने के कारण आहरण संवितरण अधिकार बनाये जाने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे प्रदेश भर में जारी भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि संविलियन के बाद भी प्रदेश के कई जगहों पर एलबी संवर्ग के शिक्षकों को वो अधिकार नहीं मिल पा रहा था, जो उन्हें मिलना चाहिये। इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। पिछले दिनों रायपुर में संचालक से मुलाकात हुई, तो उस दौरान भी आधा दर्जन मांगों में आहरण व संवितिरण का अधिकार दिये जाने की मांग दोहरायी गयी थी। इस पर आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षाकर्मी से एलबी संवर्ग के व्याख्याता बने लोगों के लिए यह अच्छा निर्णय है।

Related Articles

Back to top button