कवर्धादुर्ग

कबीरधाम कलेक्टर रमेश शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज विभिन्न मुद्राओं का किया योगाभ्यास

स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगा करना चाहिए….कलेक्टर

कवर्धा,  कबीरधाम कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न अलग-अलग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को अपने स्वास्थ्य जीवन, तन और मन के लिए नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योगाभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।उन्होंने आज सुबह योगाभ्यास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम विद्या है। इसकी साधना वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए तथा निर्देशो का पालन करते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है और इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग‘(योग एट होम एण्ड योग विद फैमिली) है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में योग की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है। सामान्य स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में योग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। शारीरिक तौर पर मजबूत करने के साथ योग हमें आंतरिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाता है। आधुनिक जीवन शैली की कई समस्याओं से बाहर आने में यह हमारी मदद करता है। इससे विपरीत परिस्थितियों में हमें आगे बढ़ने और लड़ने की शक्ति मिलती है।
जिले के पुलिस अधीक्षक श्री केएल ध्रुव, वनमण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव,जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, और जिले के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने घर पर योगाभ्यास किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button