जनपद पंचायत स लोहारा में जब से प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहु का पदस्थापन हुआ है तब से प्रशासनिक कार्य में कोई पकड़ नहीं है । सचिव इनके आने के बाद बेखौफ हो चुके हैं अनेकों जनपद पंचायत में लगभग ताला लगा रहता है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है हर योजना में कमीशन तथा लीपापोती है उपर से लेकर निचे तक सब लिप्त है । सचिव लोगों में प्रशासन का भय नहीं है ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

जनपद पंचायत स लोहारा में जब से प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहु का पदस्थापन हुआ है तब से प्रशासनिक कार्य में कोई पकड़ नहीं है । सचिव इनके आने के बाद बेखौफ हो चुके हैं अनेकों जनपद पंचायत में लगभग ताला लगा रहता है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है हर योजना में कमीशन तथा लीपापोती है उपर से लेकर निचे तक सब लिप्त है । सचिव लोगों में प्रशासन का भय नहीं है **
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा** सहसपुर लोहारा। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में पंचायतों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। कई ग्राम पंचायत भवनों में ताला बंद रहने और सचिवों की वास्तविक उपस्थिति को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं।
मामले में आवेदक ने 27 अक्टूबर 2026 को RTI के तहत 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक सचिवों के उपस्थिति एवं वेतन पत्रक की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं। लेकिन जनपद पंचायत कार्यालय ने 16 नवंबर को सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8 (1) (ज) का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया।
अब सवाल उठता है कि जब कर्मचारियों की उपस्थिति और वेतन भुगतान सरकारी धन से जुड़ा विषय है, तो जानकारी सार्वजनिक करने में परेशानी क्यों?
कलेक्टर महोदया एवं जिला पंचायत सीईओ से मांग है कि पंचायत भवनों का औचक निरीक्षण कर सचिवों की उपस्थिति, दैनंदनी और वेतन भुगतान की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
आखिर पंचायतें ग्रामीणों की सुविधा के लिए हैं, कागजों में चलाने के लिए नहीं।




