कवर्धा

दामापुर कुंडा छेत्र के सभी सड़कों का जल्द मरम्मत नहीं हुवा तो अर्ध नग्न होकर कवर्धा सिग्नल चौक में करेंगे प्रदर्शन

दामापुर कुंडा छेत्र के सभी सड़कों का जल्द मरम्मत नहीं हुवा तो अर्ध नग्न होकर कवर्धा सिग्नल चौक में करेंगे प्रदर्शन

कवर्धा,,ठेकेदार के नाम और फोटो सड़क के गड्ढों सहित बैनर पोस्टर पुरे कवर्धा के चौक चौराहे में चिपकायेंगे
कवर्धा -युवा जनता कॉग्रेस छ.ग.जे कवर्धा ने प्रेस विग्यप्ति जारी करके कहा है की कुंडा दामापुर कुम्ही धौराबंद मथानी छेत्र की सड़कों की इस्थिति इतनी दैनिक है की चल पाना मुश्किल है फास्टरपुर डोंगरीया मार्ग की हालात इतनी ख़राब है की मुंगेली से आने वाले लोग अब आना जाना ही बंद कर दिया है जबकी ये बताना लाजमी है की इस छेत्र के अधिकतर मार्ग 2-3 वर्ष पहले ही बना है वंही सेन्हाभाठा से पटुवा मार्ग में गड्ढों में सिर्फ गिट्टी डालकर खाना पूर्ति की जा रही है ग्रामीण छेत्र के लोंगो के जीवन के साथ ना जाने क्यों खिलवाड़ किया जाता है आखिर गांव में जीवन यापन करने वाले हम लोग भी इंसान ही हैँ चाहे सड़क हो या स्वास्थ्य या शिक्षा हर मामले में ग्रामीण इलाके के साथ सौतेला व्यवहार ही होता आ रहा है स्वास्थ्य केंद्रों में आज भी बिना खून जाँच किये ही डिलेवरी की जा रही नर्स वार्ड बॉय डॉक्टर की कमी की वजह से डिलेवरी केस को अन्य जिला में रिफर किया जा रहा है बड़ी तकलीफ होती है ज़ब आधी रात को डिलेवरी होती तड़फती महिला को यह कह कर रिफर कर दिया जाता है की नर्स नहीं है वंही शिक्षा के लिये स्कूल तो है लेकिन भवन नहीं सड़कों की हालात देख कर पैदल चलना मुश्किल है इमरजेंसी में किसी मरीज को 25-30 किलोमीटर पहुंचने में एक घंटा से ऊपर लग जाता है पता नहीं युवा जनता कॉग्रेस छ.ग. जे के प्रदेश महासचिव एवं जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने बड़ी तिखी प्रतिक्रिया दी है और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है एवं विभाग को चेताया है की अगर हफ्ते भर के भीतर पूरी गुडवत्ता के साथ मरम्मत नहीं की गई तो जनता कांग्रेस छ.ग.जे कवर्धा के द्वारा अर्ध नग्न होकर सिग्नल चौक कवर्धा में विरोध किया जायेगा साथ ही साथ सारे सड़कों का फोटो खींचकर उसमें ठेकेदार का नंबर एवं फोटो डालकर सिग्नल चौक एवं कवर्धा के हर चौक में बैनर पोस्टर लगाकर टांगा जायेगा ताकी शहर में निवास करने वालों तक भी ये बात पहुंचे की ग्रामीण छेत्र की सड़कों की हालात क्या है

Spread the love

Related Articles

Back to top button