उत्तर प्रदेश

: UP: सरकार का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर बस यात्रा मुफ्त, खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें

: UP: सरकार का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर बस यात्रा मुफ्त, खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें
 सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा दिया है. सोमवार को महिलाएं राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा आज राखी और मिठाई की दुकानें भी खुली रहेंगी.
 रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को तोहफाराज्य परिवहन की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बड़ी राहत दी है. महिलाएं सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा आज राखी और मिठाई की दुकानों को भी सरकार ने खोलने का फैसला लिया है.

सोमवार को रक्षाबंधन के कारण योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है. बता दें कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूपी में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है. लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहता है. लेकिन इस रविवार को सरकार की ओर से लोगों की थोड़ी राहत दी गई है
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. सरकार की ओर से कहा गया कि सीएम योगी पिछले 3 वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

इसके तहत रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घंटे) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी. सीएम ने रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस को सघन पैट्रौलिंग के निर्देश भी दिए हैं.
 सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए. कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए. घर पर ही रहकर पर्व मनाएं.

इससे पहले योगी सरकार ने अनलॉक-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें 1 से 3 अगस्त के मध्य बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई, बेकरी, पशु विक्रय और राखी विक्रय की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाने की इजाजत दी गई.

Spread the love

Related Articles

Back to top button