कवर्धा

“मुफ्त राशन योजना सराहनीय, लेकिन 10 पैसे प्रति किलो कमीशन वृद्धि राशन डीलरों के साथ मजाक” — विजय धृतलहरे कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 “मुफ्त राशन योजना सराहनीय, लेकिन 10 पैसे प्रति किलो कमीशन वृद्धि राशन डीलरों के साथ मजाक” — विजय धृतलहरे

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे ने केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2031 तक 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन राशन डीलरों के लिए घोषित मात्र 10 पैसे प्रति किलो कमीशन वृद्धि को बेहद निराशाजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि देशभर के लगभग 6 लाख राशन डीलर वर्षों से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच केवल 10 पैसे की वृद्धि कर डीलरों के साथ मजाक किया है। उन्होंने इसे “ऊंट के मुंह में जीरा” बताया।

 विजय धृतलहरे ने कहा कि कोरोना काल में राशन डीलरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर गरीबों तक राशन पहुंचाया। कई डीलरों की मौत भी हुई, लेकिन सरकार ने उनके परिवारों की सुध तक नहीं ली।

उन्होंने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव बिशम्भर बसु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर कमीशन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा था। मंत्री ने मांगों को जायज बताया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार पर भी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से TPDS व्यवस्था लागू होने के बाद आज तक राशन डीलरों के कमीशन में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में चावल पर 30 रुपये प्रति क्विंटल और शक्कर पर मात्र 5 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है।

राशन डीलरों की प्रमुख मांगें: कम से कम 250 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन वृद्धि 2 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि अतिरिक्त मार्जिन राशि सीधे खाते में भुगतान

विजय धृतलहरे ने कहा कि यदि सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने वाली इस महत्वपूर्ण कड़ी को मजबूत नहीं करेगी, तो राशन व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button