दुर्गबालोद

पर्यावरण प्रेमी टीम पहुंचे पर्यावरण जागरूकता के लिए भोपाल

बालोद,पिंटू योगी

बालोद,भोज साहू पर्यावरण प्रेमी व सुरेश बघेल के द्वारा देश के विभिन्न स्थानो मे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल पहुंच कर बढ़ती हुई आबादी घटते पेड़ व प्रदुषण के खिलाफ मौन धारण व प्लास्टिक के डिब्बे में नीम का पौधे व आक्सीजन मास्क लगाकर हाथो में स्लोगन लिखा तख्ती लेकर करके

भोपाल के एम पी नगर, मुख्य मंत्री निवास, न्यू मार्केट, श्यामला हिल्स, रेल्वे स्टेशन, गांधी भवन के विभिन्न चौक चौराह मे राहगीरो को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ ही इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर विदेशी पर्यटको पर्यावरण

प्रेमी के साथ फोटो खिचवाये व इनके प्रयासो की सरहना किये साथ ही भोपाल के गांधी भवन चल रहे जय जगत गांधी विचार वाले कमेटी के

द्वारा बुलाकर पर्यावरण प्रेमियो का सम्मान किया गया इस तरह पर्यावरण प्रेमी के द्वारा अब तक बालोद, रायपुर, नागपुर में जाकर जन जागरूकता कर चुके हैं साथ ही कुछ दिनों में दिल्ली जाकर पर्यावरण जागरूकता रैली भी करेंगे!

Spread the love

Related Articles

Back to top button