कवर्धादुर्ग

रविवार को श्रीसुदर्शन संस्थानम रायपुर में आदित्यवाहिनी का प्रान्तीय अधिवेशन स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग का मिलेगा मार्गदर्शन

रविवार को श्रीसुदर्शन संस्थानम रायपुर में आदित्यवाहिनी का प्रान्तीय अधिवेशन

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग का मिलेगा मार्गदर्शन

कवर्धा।डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,रविवार 26 सितम्बर को रावांभाठा रायपुर स्थित श्रीसुदर्शन संस्थानम में श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग के सान्निध्य में आदित्यवाहिनी का प्रांतीय अधिवेशन होगा । जहां कवर्धा से लगभग 100 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

आदित्यवाहिनी के प्रान्तीय महामन्त्री अवधेशनन्दन श्रीवास्तव ने बताया कि ऋग्वेदीय पूर्वामनाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाभाग पीठपरिषद आदित्यवाहिनी एवम आनंदवाहिनी के संस्थापक हैं जिन्होंने अन्यों के हित का ध्यान रखते हुए हिन्दुओ के अस्तित्व और आदर्श की रक्षा तथा देश की सुरक्षा एवम अखंडता की भावना से उक्त संस्थाओं की स्थापना की है। कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय पश्चात वे 6 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आये हैं। इसी तारतम्य में धमतरी प्रवास के पश्चात रविवार 26 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 2 बजे के मध्य रायपुर स्थित श्रीसुदर्शन संस्थानम में संस्था का
प्रांतीय अधिवेशन होगा। जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश से सदस्य एवम प्रतिनिधि भाग लेंगे। दूसरे दिवस 27 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से दर्शन, दीक्षा, पादुकापुजन एवम गोष्ठी का कार्यक्रम होगा तथा वे 28 सितम्बर को रायपुर से प्रातः 10 बजे प्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर कवर्धा से संतोष सिंह जिलाध्यक्ष पीठपरिषद, नारायण गुप्ता आदित्यवाहिनी जिलाध्यक्ष, भोला तिवारी नगर अध्यक्ष सहित, मारूतिशरण शर्मा, शिव अग्रवाल, कमलकांत रूसिया, सुरेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, आशीष दुबे, कोमलसिंह राजपूत, मोनू सिंह राजपूत, अजीत, राजेश, सोनू, दीपक,सूरज,पवन, अभिषेक, कुलेश्वर, मनोज, दुर्गेश एवम धन्नू राजपूत तथा, अंकुश विश्वकर्मा, कृष्णा, रामसिंह, पन्नालाल,सूरज वर्मा सहित लगभग 100 सदस्य प्रतिनिधि उक्त अधिवेशन में भाग लेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button