🌟 दीपावली पर अनोखी पहल — स्वच्छता दीदी और कमांडो का मंत्री निवास में सम्मान 🌟 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
🌟 दीपावली पर अनोखी पहल — स्वच्छता दीदी और कमांडो का मंत्री निवास में सम्मान 🌟
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
कवर्धा में आज एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।
दीपावली के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निजी निवास पर नगर पालिका क्षेत्र के करीब 200 स्वच्छता दीदी व कमांडो को आमंत्रित कर जलपान कराया और सम्मानित किया।
उन्होंने उपहार, मिठाई और फटाखे देकर इन स्वच्छता दूतों का अभिनंदन किया और कहा —
“स्वच्छता कर्मी ही दीपावली के सच्चे दीप हैं, जो अपने श्रम और समर्पण से पूरे शहर को रोशन करते हैं।”
यह पहला अवसर है जब प्रदेश में किसी मंत्री ने दीपावली के दिन अपने निवास पर स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित कर इतना आत्मीय सम्मान दिया हो।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
❤️ संदेश:
स्वच्छ शहर का श्रेय केवल दीपों की रोशनी को नहीं, बल्कि उन हाथों को जाता है जो त्यौहार से पहले और बाद में सफ़ाई से शहर को चमकाते हैं।




