कवर्धा

भारतीय जनता युवा मोर्चा कवर्धा द्वारा 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिये प्रसिद्ध उद्बोधन के वर्षगांठ को विश्व दिग्विजय दिवस के रूप में मनाते हुए युवा संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय कवर्धा में किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कवर्धा द्वारा 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिये प्रसिद्ध उद्बोधन के वर्षगांठ को विश्व दिग्विजय दिवस के रूप में मनाते हुए युवा संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय कवर्धा में किया गया।

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जसविंदर बग्गा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से स्वामी विवेकानंद जी की शिकागो धर्म सम्मेलन यात्रा एवं उनके उद्बोधन पर जानकारी प्रदान की उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार से एक युवा संन्यासी ने धर्म सम्मेलन में उपस्थित लगभग लोगों को अपने संबोधन के पांच शब्द से मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे पश्चिम में सनातन धर्म और भारत के संस्कृति का लोहा मनवाया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सन 1893 के स्वामी विवेकानंद जी के धर्म सम्मेलन के उद्बोधन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म एवं भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर उतारने वाले स्वामी विवेकानंद की वह अमृतवाणी थी जिसने भारत की संस्कृति को विश्व के सामने श्रेष्ठ साबित कर दिया ।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे युग पुरुष थे जिनका रोम-रोम राष्ट्रभक्ति और भारतीयता से सराबोर था उनके सारे चिंतन का केंद्र बिंदु राष्ट्र और राष्ट्रवाद था। स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं एवं सनातनीयों के प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्की अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने किया
इस दौरान जिलामंत्री सौरभ सिंह ,ईश्वरी धुर्वे , अनिल साहू, दीपक ठाकुर, भेषज साहू, टोप सिंह, निलकमल , सानू साहू, राकेश , कुशाल , योगेंद्र , मयंक केशरी,शुभम अर्जुन बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button