कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *नारायणपुर पुलिस ने गौ-तस्करी में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल* 🔺 10 वर्षों से सक्रिय अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर कार्रवाई । 🔺 34 पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते ले जा रहे थे वध के लिये। 🔺 गौ तस्करों के पास नहीं थे कोई वैध दस्तावेज। 🔺 आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही। नारायणपुर पुलिस ने दिनांक 21.07.2025 को 04 अवैध गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के मार्गदर्शन में थाना धौड़ाई की टीम ने कार्यवाही करते हुए विगत 10 सालों से सक्रिय अंर्तराज्यीय गौ तस्करी टीम के 04 सदस्यों को गौ-तस्करी करते हुए दिनांक 20.07.2025 को पकड़ कर पशु क्रुरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा-11(1)(घ) एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के अंतर्गत थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 06/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चारो आरोपी 34 नग पशु को ग्राम पंचायत करहीभदर जिला बालोद (बाजार) से खरीद कर गीदम बाजार के माध्यम से वध करके तेलंगाना राज्य में बेचने के लिये क्रुरता पूर्वक मारते, पीटते, दौड़ाते, हाकते हुये ला रहे थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर उन्होनें बताया कि उनका दल विगत 8-10 सालों से गौ- तस्करी का कार्य कर रहा है तथा मवेशियों की खरीदी-बिकी, परिवहन एवं व्यापार करने का उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। 🛑 *चारों गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार हैं :-* (01) दशाराम उर्फ दशराम मुरामी पिता स्व. लच्छु मुरामी उम्र 48 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (02) दियारू राम मुरामी पिता स्व. पोदिया राम मुरामी उम्र 40 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (03) शंकर लेकाम उर्फ शंकर लेखमी पिता मारो राम लेकाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड निवासी गोटपाल थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (04) रामधर बेके उर्फ रामधर वेक पिता लच्छु राम बेके उम्र 30 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार विसपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा —- Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ‘राजस्व समाधान रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व समाधान रथ* राजस्व समाधान रथ से सुशासन की ओर कदम, ग्रामीणों को मिलेगा घर पहुंच सेवा का लाभ* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी*