कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम के तहत् वृक्षारोपण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम के तहत् वृक्षारोपण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया

कवर्धा*** विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के कक्ष क्रमांक 265 में उप वनमण्डल स.लोहारा स्तर पर बीज बुवाई एवं एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में उप वनमण्डलाधिकारी सहसपुर लोहारा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा, वन विकास निगम के अधिकारी श्री गणेश राम चंद्रवंशी, श्रीमती शिखा झा (प्रशिक्षु स.व.सं.) द्वारा वन क्षेत्र अंतर्गत रिक्त स्थानों पर सागौन रूट शूट रोपण एवं बीज बुवाई हेतु अपनाई जाने वाली विधियों का विस्तृत वर्णन किया गया। तत्पश्चात् कक्ष क्रमांक 265 में फील्ड डेमोंसट्रेशन भी कराया गया। इसमें भूजल संरक्षण कार्य वृत्त, सहायक पुनरुतपादन अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं में स्थानीय बीजों के संग्रहण उपरांत रोपण से जंगलों के घनत्व को बढ़ाया जा सकता है एवं जैव विविधता को बनाए रखा जा सकता है। वन विभाग के इस अभिनव प्रयास से वन क्षेत्र में लगातार वृद्धि होगी और ग्लोबल वार्मिंग जैसे चुनौतियों से निपटा जा सकेगा।
इस अवसर पर वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा, खारा एवं रेंगाखार के क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र कवर्धा अंतर्गत राजानवागांव में 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मिश्रित प्रजाति जैसे आम, नीम, जामुन, आंवला आदि लगभग 50 नग पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर राजानवागांव सरपंच श्री महेन्द्र राय, उपसरपंच श्री बुधराम पटेल, पंच श्री गवरीशंकर बंजारे, ग्रामीणजन श्री रज्जु पाली, श्री कृष्णा पाली, श्री मनोज यादव, श्री सुरेश पटेल, श्री दामोदर पटेल, वनमण्डल कवर्धा से श्रीमती शिखा झा (प्रशिक्षु स.व.सं), श्री मनीष सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button