कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट,,  “कबीरधाम वन मंडल में बदलाव की बयार: एक अफसर का भ्रष्टाचार, दूसरे का तितली प्रेम और अब नए अधिकारी की जादूई कार्यशैली”

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट,, 

“कबीरधाम वन मंडल में बदलाव की बयार: एक अफसर का भ्रष्टाचार, दूसरे का तितली प्रेम और अब नए अधिकारी की जादूई कार्यशैली”

कवर्धा,,,कबीरधाम वन मंडल में पदस्थ वन अधिकारियों की कार्यशैली हमेशा से चर्चा का विषय रही है। कुछ अफसरों की योजनाएं विवादों में रहीं तो कुछ ने अपने अनोखे प्रयोगों से सुर्खियां बटोरीं। अब नए अधिकारी के आगमन के साथ ही क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीदें जाग उठी हैं।

पूर्व में पदस्थ रहे आईएफएस अधिकारी चूड़ामणि सिंह के कार्यकाल में “नरवा विकास योजना” के तहत जंगलों में बड़े पैमाने पर डेम और तालाबों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम सड़कों का जाल भी बिछाया गया। लेकिन स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, इन कार्यों में भारी अनियमितताएं हुईं। करोड़ों की लागत से बनाए गए अधिकांश डेम और तालाब आज सूखे पड़े हैं, जिनमें एक बूंद पानी नहीं है। आरोप है कि यह पूरा विकास भ्रष्टाचार की परछाई में डूबा रहा।

इसके बाद आए अधिकारी शशि कुमार ने एक अलग राह पकड़ी। उन्होंने इन कृत्रिम जल स्रोतों की नमी में तितलियों को खोजा और ‘तितली तिहार’ जैसे अभिनव आयोजन शुरू किए। पर्यावरणीय दृष्टिकोण से यह सराहनीय प्रयास था, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं इससे हल नहीं हो सकीं।

अब कबीरधाम वन मंडल की कमान संभाली है आईएफएस अग्रवाल साहब ने। कम समय में ही इनकी कार्यशैली ने जनता और विभागीय कर्मचारियों के बीच नई उम्मीद जगाई है। पारदर्शिता, जमीनी निरीक्षण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से वे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। जंगल में जल संरक्षण से लेकर जैव विविधता संवर्धन तक, इनके काम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

अब देखना यह होगा कि क्या अग्रवाल साहब इस विश्वास को कायम रख पाएंगे और कबीरधाम वन मंडल को एक नई दिशा दे पाएंगे, या यह भी महज एक और ‘प्रयोग’ बनकर रह जाएगा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button