कवर्धादुर्ग

13 साल से फरार अभियुक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में पंडरिया पुलिस को मिली सफलता।

13 साल से फरार अभियुक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में पंडरिया पुलिस को मिली सफलता।

स्थाई वारंटी को चौकी फास्टरपुर थाना मुंगेली से किया गया गिरफ्तार।

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा क्राइम मीटिंग में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त सम्मन वारंट का शत-प्रतिशत तामिली हेतु अभियान चलाकर सत प्रतिशत वारंट तामील करने हिदायत दिया गया था। इसी तारतम्य में पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार बेंताल से दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा स्थाई वारंट तामील करने हेतु थाने में गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया था। जिसमें 13 साल से फरार चल रहे धारा 403 भा.द.वि. के अभियुक्त स्थाई वारंटी रोहित ऊर्फ मिथुन चंद्राकर पिता सुनहर चंद्राकर साकिन रैतराकला चौकी फास्टरपुर थाना मुंगेली को पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर उक्त वारंटी को जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रहा है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button