यूथ क्लब ने उत्साह के साथ मनाया अपने क्लब के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी का जन्मदिन…. कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

यूथ क्लब ने उत्साह के साथ मनाया अपने क्लब के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी का जन्मदिन….
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
कवर्धा — यूथ क्लब सभी सदस्यों ने 15 अक्टूबर की सुबह क्लब भवन में एकत्रित होकर माननीय डॉ रमन सिंह जी की दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया पाठ किया उसके पश्चात केक काट पर जन्मदिन मनाया , यूथ क्लब द्वारा नगर के महामाया मंदिर विंध्यवासिनी मंदिर व काली मंदिर में डॉ रमन के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ की कामना करते हुए शुभकामना ज्योति प्रज्वलित करवाई है ।
क्लब द्वारा वृद्धा आश्रम में तथा शासकीय अस्पताल में उपचारित मरीजों को जन्मदिन कि खुशी में फल का वितरण किया गया तथा गुरुवार को ही राम रसोई में प्रसादी ग्रहण करने वाले सभी को शुद्ध घी का हलवा वितरण किया गया ।
क्लब के सदस्य माननीय डॉक्टर रमन सिंह जी को बधाई देने के लिए विशेष रूप से राजनांदगांव पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।




