कवर्धा में वीर स्तंभ चौक का लोकार्पण: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन***डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

- कवर्धा में वीर स्तंभ चौक का लोकार्पण: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन***डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़
कवर्धा शहर के हृदय स्थल वीर स्तंभ चौक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीर शहीदों की प्रतिमा एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पांडेय, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस परियोजना में 65 लाख रुपए की लागत आई है, जो शहर की सुंदरता को एक नई दिशा देगी। वीर स्तंभ चौक में अब शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह और अशफाक उल्ला ख़ान की जीवंत प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं। इन महापुरुषों की प्रतिमाएँ न केवल उनके योगदान को याद करती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित भी करेंगी।
चौक में 75 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है, जो न केवल शहीदों के बलिदान को याद करता है, बल्कि राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का भी सशक्त प्रतीक बन गया है। यह तिरंगा शहीदों की शहादत को सम्मानित करने के साथ-साथ कवर्धा की आन-बान और शान का प्रतीक बन चुका है।


