कवर्धा

कर्रानाला डैम के पास सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करते 01 आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।

कर्रानाला डैम के पास सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करते 01 आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।

आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1235/ रुपये एवं सट्टा पट्टी तथा डॉट पेन पुलिस ने किया जप्त।

यातायात नियम का उल्लंघन कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 2400/ रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले में अपराधियों के मंसूबों को नाकामयाब करने के उद्देश्य से लगातार कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में जिले भर में आम जनों को जागरूक करने हेतु नवा बिहान कार्यक्रम, खाकी संग चाय पर चर्चा, चलित थाना, लगाकर वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासियों को जागरूक करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार उप.पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान वनांचल क्षेत्र में चलाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में होने वाले अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने ग्राम वासियों को पुलिस मित्र बनकर सहयोग करने समझाई दिया गया है, जिससे क्षेत्र को पूर्णता अपराधिक प्रवृत्ति से दूर रख अपराध मुक्त बनाया जा सके। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिंघनपुरी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा टीम के साथ नक्सल प्रभावित वनांचल क्षेत्रों में जाकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए संदेश को ग्राम वासियों तक पहुंचा कर शासन प्रशासन के द्वारा प्रदान किए जाने वाले योजनाओं का लाभ लेने वनांचल ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही क्षेत्र के मुखबीर से चर्चा कर क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जानकारी देने कहा गया, जिस पर मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि कर्रानाला डैम के पास एक व्यक्ति अरबाज खान पिता चांद खान उम्र 21 वर्ष के द्वारा सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा आरोपी को पकड़ने थाने में गठित पुलिस टीम को रवाना किया गया। जिस पर आरोपी अरबाज खान पिता चांद खान उम्र 21 वर्ष साकिन जमुनिया थाना सहसपुर लोहारा को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते धर दबोचा गया आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष 01 सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1235/ रुपये 01 डॉट पेन आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों पर कुल 2400/ रुपये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना सिंघनपुरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button