कवर्धासंपादकीय

28 मार्च को होलिका दहन पर कैट जलाएगा अमेजन और फ्लिपकार्ट का पुतला

28 मार्च को होलिका दहन पर कैट जलाएगा अमेजन और फ्लिपकार्ट का पुतला
कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ऑनलाइन विदेशी व्यापार के खिलाफ अमेजन और फ्लिपकार्ट का पुतला जलाकर विरोध करेगा ।
कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए कैट इस बार टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए 28 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा जिसमे पूरे देश भर के व्यापारी ऑनलाइन कांफ्रेंस करते हुए वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पुतला दहन का वीडियो साँझा करेंगे इस कांफ्रेंस में मीडिया के बन्धु भी जुड़ेंगे यह अपने आप मे नए तरीके का विरोध प्रदर्शन होगा ।
कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के कवर्धा प्रभारी सोनू चांवला ने सभी व्यापारियों को घर बैठे इस वीडियो कांफ्रेंस में जुड़ने और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है सभी व्यापारियों को मीटिंग का लिंक मेसेज व्हाट्सअप और अन्य माध्यम से शेयर किया जाएगा
विदित हो कि ऑनलाइन विदेशी बाजार अमेजन और फ्लिपकार्ट की वजह से देश भर में क्षेत्रीय बाजार को और लोकल दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है ।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button